शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2010

जांभोजी की बाललीला का मंचन

भास्कर न्यूज & karda
सांकड़ गांव में जंभेश्वर उद्यान एवं जीवदया के तत्वावधान में पर्यावरण एवं विश्नोई धर्म प्रवर्तक जम्भेश्वर भगवान की बाललीला का मंचन किया गया। बालाजी विश्नोई सेवा संस्थान के रामरतन विश्नोई एंड पार्टी के नन्हे मुन्ने 86 कलाकारों ने जम्भेश्वर भगवान की बाललीला के साथ जिसमें पिता लोहवटजी एवं माता हांसादेवी के पुत्र रत्न, वात्सलय प्रेम, धेनू चराई, हरि कांकेड़ी विश्राम,बाल साथियों के साथ चमत्कारिक दृश्य, धर्म स्थापना सहित विभिन्न बाललीलाओं का मंचन किया गया। इसमें विक्रम संवत 1508 का जीवंत चित्रण कर देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
जांभोजी द्वारा बताए 29 नियमों पर चलकर पर्यावरण चेतना, नशावृति को त्यागना, हरे वृक्षों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष मुकनाराम, प्रवीण खिलेरी, भींयाराम लोल, सांवताराम सारण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

सोमवार, 6 सितंबर 2010

विश्नोई का आईएएस में चयन

bhaskar news। karda
निकटवर्ती कोटड़ा निवासीसुनिल विश्नोई का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2008 के विशेष परीक्षा परिणाम में कोटड़ा निवासी सुनिल विश्नोई का भारतीय प्रशासनिक सेवा में 9वीं रैंक पर चयन हुआ। न्यायालय के आदेश पर यूपीएससी ने 87 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।
विश्नोई की प्राथमिक शिक्षा कोटड़ा में हुई है। विश्नोई के पिता मोहब्बाराम किसान है। गांव में ही खेती का कार्य करते है। बीएससी के बाद इतिहास में एमए करने वाले विश्नोई का दूसरे प्रयास में चयन हुआ है। इनके बड़े भाई भागीरथ विश्नोई सोजत एसडीएम व किशनलाल विश्नोई जोधपुर में थानाधिकारी है।

विश्नोई का आईएएस में चयन

bhaskar news.karda
निकटवर्ती कोटड़ा निवासीसुनिल विश्नोई का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2008 के विशेष परीक्षा परिणाम में कोटड़ा निवासी सुनिल विश्नोई का भारतीय प्रशासनिक सेवा में 9वीं रैंक पर चयन हुआ। न्यायालय के आदेश पर यूपीएससी ने 87 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।
विश्नोई की प्राथमिक शिक्षा कोटड़ा में हुई है। विश्नोई के पिता मोहब्बाराम किसान है। गांव में ही खेती का कार्य करते है। बीएससी के बाद इतिहास में एमए करने वाले विश्नोई का दूसरे प्रयास में चयन हुआ है। इनके बड़े भाई भागीरथ विश्नोई सोजत एसडीएम व किशनलाल विश्नोई जोधपुर में थानाधिकारी है।

मंगलवार, 1 जून 2010

विश्नोई का स्वागत

भास्कर न्यूज़ .करड़ा
अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अध्यक्ष एवं लूणी विधायक मलखानसिंह विश्नोई का रविवार को यहां पहुंचने पर विश्नोई समाज धर्मशाला में स्वागत किया गया। इस मौके पर विश्नोई के पंचगणों ने विश्नोई का माल्यार्पण कर एवं ढोल-ढमाकों के साथ बहुमान किया। इसके बाद बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विधायक विश्नोई ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने, संगठित होने और शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई, प्रधान चनणीदेवी विश्नोई, पूर्व प्रधान सुखराम विश्नोई, देराम विश्नोई, सेवानिवृत्त आरएएस कालूराम विश्नोई, गंगाराम खिचड़, परसराम ढाका, जोराराम विश्नोई, जीएम परमार, जंभेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष जेठाराम विश्नोई और कोलचंद विश्नोई समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

पुर में जांभाणी हरिकथा आज से

भास्कर न्यूज़.करड़ा
पुर ग्राम पंचायत के राजीवनगर में विराट जांभाणी हरिकथा का आयोजन १ से ७ जून तक होगा। आयोजन समिति के अनुसार राजीवनगर स्थित श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर प्रांगण में हरिद्वार उत्तराखंड के महंत राजेन्द्रानंद महाराज १ से ७ जून तक प्रतिदिन १२ से ४ बजे तक जांभाणी हरिकथा का वाचन करेंगे। इस मौके ७ जून को यज्ञ, पाहल एवं धार्मिक सम्मेलन आयोजित होगा।

शहादत को नमन किया

भास्कर न्यूज़.करड़ा
देश की रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति देने वाले सांचौर के पहले सपूत शहीद सुखराम की चौदहवीं पुण्यतिथि पर रविवार को निकटवर्ती दाता गांव में उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर उनकी शहादत को याद किया। जानकारी के मुताबिक गुजरात की सीमा के निकट बसे गांव नेनोल में 1974 में जन्मे सुखराम विश्नोई जम्मू कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक की सुरक्षा गार्ड में सम्मिलित थे। 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान महानिदेशक कुपवाड़ा जिले के ऊधमपुर में बल की चौकियों के निरीक्षण के लिए गए तब मकान में छिपे उग्रवादियों ने उन पर हमला बोल दिया। चौकन्ने सुरक्षा गार्ड सुखराम ने वीरता का परिचय देते हुए 30 उग्रवादियों को मार गिराया। मुकाबला करते हुए विश्नोई के छीने में गोली लगने से शहीद हो गए।
रविवार को उनकी १४वीं पुण्यतिथि पर दाता स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित हुए श्रद्धांजलि समारोह में दिन के 11 बजे उपखंड अधिकारी छगनलाल गोयल, सांचौर प्रधान डॉ शमशेर अली, पूर्व प्रधान सुखराम विश्नोई, सहित शहीद सुखराम के पिता सरूपाराम व माता अणसीदेवी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आए लोगों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया

शुक्रवार, 28 मई 2010

दाता में शहीद स्मारक पर मेला कल

भास्कर न्यूज़.करड़ा
क्षेत्र के दाता गांव स्थित शहीद सुखराम विश्नोई की याद में बने शहीद स्मारक पर ३० मई को सवेेरे दस बजे श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया जाएगा। हर वर्ष की भंांति इस वर्ष भी यहां मेला भरा जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में सांचौर उपखंड अधिकारी छगनलाल गोयल, सांचौर प्रधान डॉ शमशेर अली, पूर्व प्रधान सुखराम विश्नोई सहित ग्रामीण श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

मलखानसिंह कल भीनमाल में

भास्कर न्यूज़.करड़ा
अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अध्यक्ष एवं लूणी विधायक मलखानसिंह विश्नोई रविवार सवेरे दस बजे भीनमाल आऐंगे। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गंगाराम खिचड़ ने बताया कि स्थानीय विश्नोई धर्मशाला में विश्नोई का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे मालवीय नगर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मलखानसिंह कल भीनमाल में

भास्कर न्यूज़.करड़ा
अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अध्यक्ष एवं लूणी विधायक मलखानसिंह विश्नोई रविवार सवेरे दस बजे भीनमाल आऐंगे। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गंगाराम खिचड़ ने बताया कि स्थानीय विश्नोई धर्मशाला में विश्नोई का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे मालवीय नगर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

'29 नियमों की पालना करें'

भास्कर न्यूज़.करड़ा
समय के साथ ही जागृत हो जाना अपने घर, सम्पति, समाज व देश के लिए जरूरी है। यह बात भैंसारियां नाडी चितलवाना में जांभाणी हरिकथा में हरिद्वार से आए संत राजेन्द्रानन्द महाराज ने कही।
संत ने विश्नोई समाज के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बीस एवं नौ नियमों के पालन कर धर्म की राह पर चलने वाले व्यक्ति को कोई भी समस्या नहीं आएगी। धर्म व कुल की मर्यादा में चलना ही सबसे अच्छा है। उन्होंने उन्नतीस नियमों की महिमा के बारे में भी विस्तार से बताते हुए कहा कि सूर्य उदय से पहले स्नान कर अपना दूसरा कार्य करना चाहिए। इस दौरान महाराज ने भजन कीर्तन भी किया।

महिलाएं घूंघट से बाहर आएं : विजयलक्ष्मी

भास्कर न्यूज़.करड़ा
राजस्थान महिल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विजय लक्ष्मी विश्नोई के बुधवार को पहली बार सांचौर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष विश्नोई के सांचौर पहुंचने पर रानीवाड़ा चार रास्ता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद क्षेत्र के बिछावाड़ी ग्राम पंचायत की सरपंच मीरादेवी विश्नोर्ई के निवास पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची प्रदेशाध्यक्ष का महिलाओं व ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष विश्नोई ने कहा कि अब सरकार ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ५० प्र्रतिशत आरक्षण देने की पहल की है। ऐसे में महिलाएं घूंघट से बाहर निकल कर हर क्षेत्र में सहभागिता निभानी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को पढ़ाने का आह्वान करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखराम विश्नोई ने क्षेत्र में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। इस अवसर पर सांचौर प्रधान डॉ. शमशेर अली व पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह राव ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रस्तुतकर सरकार के ध्यान में लाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष से अपील की। समारोह में चितलवाना उपप्रधान लक्ष्मीचंद गांधी, पार्षद राजेश्वरी विश्नोई, धोरीमन्ना उपप्रधान इन्दु विश्नोई, एडवोकेट इंदु विश्नोई, पंचायत समिति सदस्य प्यारीदेवी विश्नोई, जिला परिषद् सदस्य आम्बाराम पुरोहित, जोरसिंह खासरवी, पंचायत समिति सदस्य हरिकृष्ण विश्नोई, पूर्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष परसराम ढाका, परावा सरपंच ईशराराम विश्नोई, व्यवसायी रामलाल विश्नोई, जयकिशन भादू, अनिल भादू, जयकिशन साहू, बाबूलाल साहू, सुरेश सियाक, किशन कुराड़ा, मार्केटिग चेयरमेन मनोज सारण, एडवोकेट बाबूलाल गोदारा, भाखराराम मांजू, चंदनसिंह झाब पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

शिक्षा से होगा विकास : विश्नोई

भास्कर न्यूज़.करड़ा

क्षेत्र की बिछावाड़ी ग्राम पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बन्ना की ढाणी में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्मित कक्षा-कक्ष का उद्घाटन राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विजयलक्ष्मी विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के प्रति काफी गंभीर है। ऐसे में हमारा यह दायित्व बनता है कि बालक एवं बालिकाओं को शिक्षा से वंचित नहीं रखें। उन्होंने कक्षा-कक्ष का फीता काटते हुए नामपट्टिïका का अनावरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुखराम विश्नोई, सांचौर प्रधान डॉ. शमशेर अली, चितलवाना उपप्रधान लक्ष्मीचंद गांधी, राजीव गांधी पंचायतीराज प्रकोष्ठ के महामंत्री श्रवणसिंह राव, बीईईओ राणाराम विश्नोई, सीआरसीएफ प्रागाराम चौधरी, व्यवसायी रामलाल साहू, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सुरेश सियाक, एडवोकेट बाबूलाल गोदारा और मोतीलाल ढाका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

रविवार, 16 मई 2010

सात दिवसीय जंभेश्वर मेले का समापन

भास्कर न्यूज& karda
जम्भेश्वर मंदिर वाडाभाडवी में आयोजित सात दिवसीय मेले का समापन शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डा. समरजीतसिंह के मुख्य आतिथ्य, पूर्व प्रधान देराम विश्नोई की अध्यक्षता और युवा कांग्रेस जिला महासचिव गंगाराम खिचड़, पुनासा सरंपच ठाकराराम जांणी व गोभक्त विरमाराम विश्नोई के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. समरजीतसिंह ने धर्म के साथ शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व प्रधान देराम विश्नोई ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिका शिक्षा पर जोर दिया। गंगाराम खिचड़ ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने और संस्कारवान शिक्षा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने की बात कही। आचार्य भागीरथदास महाराज ने भगवान जंभेश्वर के 29 नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इन नियमों की पालना कर समाज का नाम रोशन करने की बात कही।
इससे पूूर्व गुरुवार रात्रि को मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें गायक कलाकार कृष्ण खिचड़ व चेतनप्रकाश महाराज द्वारा प्रस्तुत भजन ठूमक-ठूमक ने गुरु जंभेश्वर पधारिया, जंभेश्वर भगवान म्हने दर्शन दीजो और चेत सके तो चते मानवी अंत समय में पछतावेला समते अन्य भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक झूमने को मजबूर कर दिया।

सोमवार, 3 मई 2010

विश्नोई समाज की वार्षिक बैठक ९ को

bhaskar news karda विश्नोई समाज सांचौर की वार्षिक बैठक ९ मई रविवार को समाज की धर्मशाला में होगी। धर्मशाला प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुखराम विश्नोई ने बताया कि ८ मई शनिवार शाम को रात्रि जागरण एवं ९ मई रविवार को सवेरे हवन व आम सभा का आयोजन होगा। विश्नोई ने बताया कि बैठक में समाज के कई विद्वान, संत-महात्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे। बैठक में गुरू जंभेश्वर भगवान के मंदिर एवं गुरू जंभेश्वर शिक्षण सेवा संस्थान के अधूरे कार्यो को पूर्ण करने एवं समाज के विकास जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कमेटी ने समाज के लोगों को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

शनिवार, 1 मई 2010

वाडाभाडवी में भागवत कथा 7 मई से

भास्कर न्यूज़ .करड़ा
जम्भेश्वर मंदिर वाडा भाडवी में 7 से 14 मई तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल मेले का आयोजन होगा। इसमें शास्त्री भागीरथदास महाराज एवं स्वामी चेनप्रकाश महाराज भागवत कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2010

पर्यावरण रक्षार्थ हुआ यज्ञ

भास्कर न्यूज़ करड़ा
सांचौर की बी ढाणी रोड स्थित अमृतदेवी उद्यान एवं जीवदया संस्थान में बुधवार को पर्यावरण रक्षार्थ हवन का आयोजन किया गया। महंत सुखदेव मुनि व पंडित शिवलाल के आर्चायत्व में लोगों ने यज्ञ आयोजित कर उसमें घी नारियल की आहुति देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने पीपल की पूजा की। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे।

मंगलवार, 13 अप्रैल 2010

पर्यावरण संरक्षण जरूरी : भागीरथदास

भास्कर न्यूज़.करड़ा
सांचौर की बीढाणी रोड स्थित अमृतादेवी विश्नोई पर्यावरण एवं जीवदया संस्थान में जाजीवाल धोरा जोधपुर के महंत स्वामी भागीरथदास आचार्य के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सम्मेलन हुआ जिसमें लोगों ने पर्यावरण व जीवदया संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर स्वामी ने कहा कि पर्यावरण को लेकर आज पूरा विश्व है। इसके संरक्षण एवं सुधार की दिशा में प्रयासरत है, लेकिन आज से करीब ५५० वर्ष पूर्व श्री जंभेश्वर भगवान ने पर्यावरण एवं जीवदया संरक्षण का संदेश दिया था। इसे आत्मसात करते हुए जोधपुर के निकट खेजड़ली में अमृतादेवी विश्नोई की अगुवाई में समाज के ३६३ लोगों ने पेड़ों की रक्षा की खातिर अपनी जान दी थी जो विश्व में एक अद्वितीय मिशाल है। स्वामी ने कहा कि यदि पेड़ नहीं बचे तो इसका दुष्परिणाम आम आदमी को भुगतना होगा इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का यह कत्र्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुखराम विश्नोई ने वृक्षों को जीवन का आधार बताते हुए समाज में व्याप्त नशाखोरी, बाल विवाह, मृत्युभोज जैसी कुरीतियों को समूल नष्ट करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री के पूर्व मॉनिटरिंग सलाहकार लादूराम विश्नोई ने शिक्षा को समाज के विकास का प्रमुख आधार बताते हुए समाज सुधार में हर व्यक्ति को आगे आने की बात कही। पर्यावरण सम्मेलन को पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई, किशनलाल भादू सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर हेमाराम सारण, रामलाल सारण, अधीक्षण अभियंता सुजानाराम खिचड़, भीखाराम सारण, जाखल सरपंच रामावतार विश्नोई, लाभूराम सारण,बीईईओ राणाराम विश्नोई, मार्केटिंग चेयरमेन मनोज सारण, जिला परिषद सदस्य नरेन्द्र विश्नोई, हापुराम पूनियां, जगमालाराम सारण, बाबूलाल भादू, किशनलाल भादू, रामलाल साहु, आदुलाल सारण, मांगीलाल जाणी डावल, सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे।संरक्षण का संकल्प लियापर्यावरण संरक्षण सम्मेलन में स्वामी ने मंगलवार अलसुबह जम्भेश्वर भगवान की शब्द वाणी का पाठ कर यज्ञ के साथ पाहल बनाया जिसे लोगों ने ग्रहण कर नशावृति त्यागने, पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया।

मंगलवार, 30 मार्च 2010

उदासीनता की शिकार दातवाडा की पुरानी स्कूल


भास्कर न्यूज़ .करड़ा

निकटवर्ती दातवाडा गाव की पुरानी स्कूल इन दिनों सरकारी उपेशा के चलते खंडर में तब्दील हो रही है ! अगर सरकार इस स्कूल में बालिका विधालय खोले तो गाव की बालिकाओ को जरूर लाभ मिलेगा ! वही इस सरकारी सम्पति पर कोई कब्जा भी नही करेगा !

सोमवार, 29 मार्च 2010

पानी के लिए छोड़ा खाना


भास्कर न्यूज.KARDA
SANCHORE क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान को लेकर सांचौर के जलदाय विभाग में जनप्रतिनिधियों का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार से ११ लोगों के ओर भूख हड़ताल पर बैठने से कुल १७ लोग भूख हड़ताल व अन्य लोग धरने पर बैठे हं।
गर्मी की दस्तक के साथ ही उपखंड क्षेत्र में सरकारी जलापूर्ति नहीं होने, जलदाय विभाग में कार्यरत अधिकारियों द्वारा फिल्ड में कार्य नहीं करने, गर्मी को देखते हुए अधिक्षण अभियंता द्वारा सांचौर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थ के लिए बजट आंवटन करने में अनदेखी करने को लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के विरूद्ध बेमियादी भूख हड़ताल प्रारम्भ की है। शनिवार को प्रशासन की ओर से अनशनकारियों की सुध लेने किसी के नहीं पहुंचने से अनशनकारियों में भारी रोष है।
शनिवार को धरने में चितलवाना उपप्रधान लक्ष्मीचंद गांधी, सांचौर उपप्रधान दरगाराम देवासी, जिला परिषद् सदस्य आम्बालाल पुरोहित, चितलवाना सरपंच हीराराम घांची, रघुवीरसिंह चितलवाना, खेमसिंह राठौड़ चितलवाना, काछेला के पूर्व सरपंच भाखराराम, आकोली के पूर्व सरपंच रामगोपाल विश्रोई, मार्केटिंग चेयरमेन मनोज सारण, किसान नेता भाखराराम सारण, धमाणा के पूर्व सरपंच जालाराम, पंचायत समिति सदस्य भेराराम खिलेरी, प्रहलाद कोली सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
>इनका कहना<
सांचौर में लडख़ड़ाई पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए सांचौर खंड में नर्मदा जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता को नियुक्त कर दिया है। विभाग में पहले से ही कार्यरत अधिशाषी अभियंता को व्यवस्था सुधारने के लिए वित्तिय स्वीकृति की छूट दे दी गई है। सभी अधिकारियों को फिल्ड में मुस्तैदी से कार्य कर पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। उम्मीद है कि आगामी तीन-चार दिनों में व्यवस्था दुरूस्त हो जाएगी।
-महेश करल, अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग, जालोर
अनशनकारियों की हालत बिगड़ी
पानी की मांग को लेकर भूखहड़ताल पर बैठे छह जनप्रतिनिधियों का शनिवार को मेडिकल चैकअप किया गया, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखराम विश्रोई, सांचौर प्रधान डॉ शमशेर अली व कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बाबुलाल गोदारा की तबीयत में गिरावट दर्ज की गई। जलदाय विभाग में लू व धुप में बैठे अनशनकारियों की हालत और बिगडऩे की आशंका जताई जा रही है।
११ जने और भूख हड़ताल पर
शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठे सुखराम विश्रोई, सांचौर प्रधान डॉ शमशेर अली, मार्केटिंग डारेक्टर पीराराम देवासी, जाखल सरपंच रामावतार मांजू, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बाबुलाल गोदारा व मोतीलाल ढाका के समर्थन में शनिवार को पंचायत समिति सदस्य दिनेश पुरोहित धुड़वा, हरिकिशन साहू सिवाड़ा, दूठवा सरपंच हिन्दुसिंह, खेजडिय़ाली के पूर्व सरपंच जाकब खां, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष अर्जुन देवासी, ब्लॉक महामंत्री मोहम्मद शाहिद, युवक कांग्रेस जिला सचिव दिनेश वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य प्रहलादराम कोली, पूर्व नगर अध्यक्ष शंकरलाल खत्री, किशनलाल लोल बावरला व वरधाराम पुरोहित अचलपुर भूख हड़ताल पर बैठ गये।

बुधवार, 24 मार्च 2010

विश्नोई छात्रसंघ की बैठक आयोजित

भास्कर न्यूज़.करड़ा
विश्नोई छात्रसंघ की बैठक शनिवार को विश्नोई धर्मशाला में रामलाल मांजू के मुख्य आतिथ्य एवं सदराम सारण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित संघ के सभी कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही छात्रसंघ के आगामी कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मेरे बिश्नोई भाइयो नवन प्रणाम !