बुधवार, 31 अगस्त 2011

आरएएस मे विश्नोई की 63वीं रैंक

  1. bhaskar news. karda
राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2010 में
sanchore उपखण्ड क्षेत्र के सांकड़ गांव के प्रकाश विश्नोई पुत्र भीखाराम विश्नोई का प्रथम प्रयास में 63वीं रेंक में चयन होने पर परिवार व मित्रजनों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान विश्नोई के परिजनों व मित्रगण ने उन्हे बधाई देकर मुंह मीठा करवाया। विश्नोई वर्तमान में राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय सिवाड़ा में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। विश्नोई के पिता पेशे से टैक्सी ड्राईवर हैं।

आरएएस मे विश्नोई की 63वीं रैंक

bhaskar

मंगलवार, 19 अप्रैल 2011

जांभाणी हरिकथा 27 से

भास्कर न्यूज़। करड़ा
निकटवर्ती कोटड़ा गांव में विश्नोई समाज के आराध्य देव गुरु जंभेश्वर भगवान मंदिर में जांभाणी हरिकथा का आयोजन 27 अप्रैल से 3 मई तक होगा। इस दौरान कथा वाचन भीमगुड़ा हरिद्वार के संत स्वामी राजेंद्रानंद महाराज करेंगे। कथा वाचन प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। कथा संयोजक भंवरलाल गोदारा व फगलूराम खिचड़ ने बताया कि हरि कथा को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2010

जांभोजी की बाललीला का मंचन

भास्कर न्यूज & karda
सांकड़ गांव में जंभेश्वर उद्यान एवं जीवदया के तत्वावधान में पर्यावरण एवं विश्नोई धर्म प्रवर्तक जम्भेश्वर भगवान की बाललीला का मंचन किया गया। बालाजी विश्नोई सेवा संस्थान के रामरतन विश्नोई एंड पार्टी के नन्हे मुन्ने 86 कलाकारों ने जम्भेश्वर भगवान की बाललीला के साथ जिसमें पिता लोहवटजी एवं माता हांसादेवी के पुत्र रत्न, वात्सलय प्रेम, धेनू चराई, हरि कांकेड़ी विश्राम,बाल साथियों के साथ चमत्कारिक दृश्य, धर्म स्थापना सहित विभिन्न बाललीलाओं का मंचन किया गया। इसमें विक्रम संवत 1508 का जीवंत चित्रण कर देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
जांभोजी द्वारा बताए 29 नियमों पर चलकर पर्यावरण चेतना, नशावृति को त्यागना, हरे वृक्षों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष मुकनाराम, प्रवीण खिलेरी, भींयाराम लोल, सांवताराम सारण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।