शुक्रवार, 28 मई 2010

दाता में शहीद स्मारक पर मेला कल

भास्कर न्यूज़.करड़ा
क्षेत्र के दाता गांव स्थित शहीद सुखराम विश्नोई की याद में बने शहीद स्मारक पर ३० मई को सवेेरे दस बजे श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया जाएगा। हर वर्ष की भंांति इस वर्ष भी यहां मेला भरा जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में सांचौर उपखंड अधिकारी छगनलाल गोयल, सांचौर प्रधान डॉ शमशेर अली, पूर्व प्रधान सुखराम विश्नोई सहित ग्रामीण श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

मलखानसिंह कल भीनमाल में

भास्कर न्यूज़.करड़ा
अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अध्यक्ष एवं लूणी विधायक मलखानसिंह विश्नोई रविवार सवेरे दस बजे भीनमाल आऐंगे। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गंगाराम खिचड़ ने बताया कि स्थानीय विश्नोई धर्मशाला में विश्नोई का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे मालवीय नगर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मलखानसिंह कल भीनमाल में

भास्कर न्यूज़.करड़ा
अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अध्यक्ष एवं लूणी विधायक मलखानसिंह विश्नोई रविवार सवेरे दस बजे भीनमाल आऐंगे। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गंगाराम खिचड़ ने बताया कि स्थानीय विश्नोई धर्मशाला में विश्नोई का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे मालवीय नगर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

'29 नियमों की पालना करें'

भास्कर न्यूज़.करड़ा
समय के साथ ही जागृत हो जाना अपने घर, सम्पति, समाज व देश के लिए जरूरी है। यह बात भैंसारियां नाडी चितलवाना में जांभाणी हरिकथा में हरिद्वार से आए संत राजेन्द्रानन्द महाराज ने कही।
संत ने विश्नोई समाज के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बीस एवं नौ नियमों के पालन कर धर्म की राह पर चलने वाले व्यक्ति को कोई भी समस्या नहीं आएगी। धर्म व कुल की मर्यादा में चलना ही सबसे अच्छा है। उन्होंने उन्नतीस नियमों की महिमा के बारे में भी विस्तार से बताते हुए कहा कि सूर्य उदय से पहले स्नान कर अपना दूसरा कार्य करना चाहिए। इस दौरान महाराज ने भजन कीर्तन भी किया।

महिलाएं घूंघट से बाहर आएं : विजयलक्ष्मी

भास्कर न्यूज़.करड़ा
राजस्थान महिल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विजय लक्ष्मी विश्नोई के बुधवार को पहली बार सांचौर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष विश्नोई के सांचौर पहुंचने पर रानीवाड़ा चार रास्ता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद क्षेत्र के बिछावाड़ी ग्राम पंचायत की सरपंच मीरादेवी विश्नोर्ई के निवास पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची प्रदेशाध्यक्ष का महिलाओं व ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष विश्नोई ने कहा कि अब सरकार ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ५० प्र्रतिशत आरक्षण देने की पहल की है। ऐसे में महिलाएं घूंघट से बाहर निकल कर हर क्षेत्र में सहभागिता निभानी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को पढ़ाने का आह्वान करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखराम विश्नोई ने क्षेत्र में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। इस अवसर पर सांचौर प्रधान डॉ. शमशेर अली व पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह राव ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रस्तुतकर सरकार के ध्यान में लाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष से अपील की। समारोह में चितलवाना उपप्रधान लक्ष्मीचंद गांधी, पार्षद राजेश्वरी विश्नोई, धोरीमन्ना उपप्रधान इन्दु विश्नोई, एडवोकेट इंदु विश्नोई, पंचायत समिति सदस्य प्यारीदेवी विश्नोई, जिला परिषद् सदस्य आम्बाराम पुरोहित, जोरसिंह खासरवी, पंचायत समिति सदस्य हरिकृष्ण विश्नोई, पूर्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष परसराम ढाका, परावा सरपंच ईशराराम विश्नोई, व्यवसायी रामलाल विश्नोई, जयकिशन भादू, अनिल भादू, जयकिशन साहू, बाबूलाल साहू, सुरेश सियाक, किशन कुराड़ा, मार्केटिग चेयरमेन मनोज सारण, एडवोकेट बाबूलाल गोदारा, भाखराराम मांजू, चंदनसिंह झाब पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

शिक्षा से होगा विकास : विश्नोई

भास्कर न्यूज़.करड़ा

क्षेत्र की बिछावाड़ी ग्राम पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बन्ना की ढाणी में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्मित कक्षा-कक्ष का उद्घाटन राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विजयलक्ष्मी विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के प्रति काफी गंभीर है। ऐसे में हमारा यह दायित्व बनता है कि बालक एवं बालिकाओं को शिक्षा से वंचित नहीं रखें। उन्होंने कक्षा-कक्ष का फीता काटते हुए नामपट्टिïका का अनावरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुखराम विश्नोई, सांचौर प्रधान डॉ. शमशेर अली, चितलवाना उपप्रधान लक्ष्मीचंद गांधी, राजीव गांधी पंचायतीराज प्रकोष्ठ के महामंत्री श्रवणसिंह राव, बीईईओ राणाराम विश्नोई, सीआरसीएफ प्रागाराम चौधरी, व्यवसायी रामलाल साहू, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सुरेश सियाक, एडवोकेट बाबूलाल गोदारा और मोतीलाल ढाका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

रविवार, 16 मई 2010

सात दिवसीय जंभेश्वर मेले का समापन

भास्कर न्यूज& karda
जम्भेश्वर मंदिर वाडाभाडवी में आयोजित सात दिवसीय मेले का समापन शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डा. समरजीतसिंह के मुख्य आतिथ्य, पूर्व प्रधान देराम विश्नोई की अध्यक्षता और युवा कांग्रेस जिला महासचिव गंगाराम खिचड़, पुनासा सरंपच ठाकराराम जांणी व गोभक्त विरमाराम विश्नोई के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. समरजीतसिंह ने धर्म के साथ शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व प्रधान देराम विश्नोई ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिका शिक्षा पर जोर दिया। गंगाराम खिचड़ ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने और संस्कारवान शिक्षा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने की बात कही। आचार्य भागीरथदास महाराज ने भगवान जंभेश्वर के 29 नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इन नियमों की पालना कर समाज का नाम रोशन करने की बात कही।
इससे पूूर्व गुरुवार रात्रि को मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें गायक कलाकार कृष्ण खिचड़ व चेतनप्रकाश महाराज द्वारा प्रस्तुत भजन ठूमक-ठूमक ने गुरु जंभेश्वर पधारिया, जंभेश्वर भगवान म्हने दर्शन दीजो और चेत सके तो चते मानवी अंत समय में पछतावेला समते अन्य भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक झूमने को मजबूर कर दिया।

सोमवार, 3 मई 2010

विश्नोई समाज की वार्षिक बैठक ९ को

bhaskar news karda विश्नोई समाज सांचौर की वार्षिक बैठक ९ मई रविवार को समाज की धर्मशाला में होगी। धर्मशाला प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुखराम विश्नोई ने बताया कि ८ मई शनिवार शाम को रात्रि जागरण एवं ९ मई रविवार को सवेरे हवन व आम सभा का आयोजन होगा। विश्नोई ने बताया कि बैठक में समाज के कई विद्वान, संत-महात्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे। बैठक में गुरू जंभेश्वर भगवान के मंदिर एवं गुरू जंभेश्वर शिक्षण सेवा संस्थान के अधूरे कार्यो को पूर्ण करने एवं समाज के विकास जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कमेटी ने समाज के लोगों को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

शनिवार, 1 मई 2010

वाडाभाडवी में भागवत कथा 7 मई से

भास्कर न्यूज़ .करड़ा
जम्भेश्वर मंदिर वाडा भाडवी में 7 से 14 मई तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल मेले का आयोजन होगा। इसमें शास्त्री भागीरथदास महाराज एवं स्वामी चेनप्रकाश महाराज भागवत कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।